सत्यार्थ जनसेवा समिति के तत्वावधान में आरपीएस ओलंपियाड की बैठक सम्पन्न

लखीमपुर खीरी , 146

कक्षा 3 से 8 तक के बच्चों के लिए दिव्यांजल मैथ ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन होगा

लखीमपुर।रविवार 2 नवम्बर 2025 को सत्यार्थ जनसेवा समिति के तत्वावधान में आरपीएस ओलंपियाड उत्तर प्रदेश की बैठक राजापुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जनपद के सभी विद्यालयों में कक्षा 3 से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए “दिव्यांजल मैथ ओलंपियाड प्रतियोगिता” आयोजित की जाएगी।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बताया कि विद्यालय स्तर पर सफल होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को आगे जनपद स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। जनपद स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार एवं आकर्षक उपहारों से सम्मानित किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता आरपीएस ओलंपियाड के अध्यक्ष रोहित सिंह यादव और संस्थापक अनुज अवस्थी ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर परीक्षा निदेशक रवि प्रकाश सिंह सहित विभिन्न ब्लॉकों से आए वालंटियर भी मौजूद रहे, जिनमें अमर सिंह (ब्लॉक बिजुआ), नियामत अली (ब्लॉक लखीमपुर), शुभम कुमार वर्मा (ब्लॉक निघासन), अरविन्द कुमार गुप्ता (ब्लॉक फूलबेहड़) सहित अन्य ब्लॉक के सदस्य प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में समिति ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में गणित विषय के प्रति रुचि बढ़ाना और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को एक बेहतर मंच प्रदान करना है।

Related Articles

Comments

Back to Top