कार्तिक पूर्णिमा पर पलिया के शारदा पर बस गया तंबूओं का नगर
लखीमपुर खीरी Nov 04, 2025 at 05:33 PM , 179लगी सैकड़ो दुकानें, कल्पवासी रात में विश्राम कर करेंगे स्नान
(विश्वकांत त्रिपाठी/सुनील शर्मा)
पलिया कलां लखीमपुर खीरी। 28 अक्टूबर से चल रहे यज्ञ का समापन होने के साथ ही विशाल भण्डारा गंगा स्नान आज बुधवार को देव-दीपावली, कल्पवास तथा यज्ञ पूर्णाहुति के साथ कार्तिकी स्नान किया जाएगा।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर पलिया के शारदा तट भव्य तंबूओं का नगर सज गया है वहीं मेले में मंगलवार से ही पुलिस ने अपनी ड्यूटी संभल ली, सैकड़ों कल्पवासी शारदा तट पर पहुंच गए हैं 11000 दीपों से माता शारदा की भव्य आरती श्रीकुल सेवा संस्थान के संयोजन में महाराज गोविंद माधव के द्वारा कराई जाएगी, यज्ञ तथा रामचरित मानस के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
कार्तिक पर्णिमा के अवसर पर पलिया के शारदा तट पर बस गया तंबू नगर लगी सैकड़ो दुकानें कल्पवासी रात में विश्राम कर गंगा-स्नान, करने को श्रद्धालु शारदा तट पर पहुंच गए हैं।
मंगलवार यज्ञ के आठवें दिन मित्र राष्ट्र नेपाल से आए एक दर्जन से अधिक कल्पवासियों सहित सपरिवार अतुल गुप्ता, मंजू गप्ता, कृष्णा, शताक्षी, आदि ने शतचंडी यज्ञ मे आहुतियां डालकर पुण्यलाभ लिया।
माता भगवती का नौ दिवसीय कल्पवास,महायज्ञ, दीपदान तथा शारदा आरती का आयोजन श्री पीठाधीश्वर गोविंद माधव के मार्गदर्शन व प्रेम प्रकाश शुक्ला शास्त्री,अतुलेन्द्र शास्त्री, कथा प्रवक्ता राजेंद्र शुक्ल शास्त्री, विश्वनाथ शास्त्री , त्रिपुरारी महराज,राजेंद्र तिवारी, द्वारा क्षेत्र को व्याधियों से बचाने के निमित्त श्रीकुल परिवार द्वारा सामूहिक रूप से धार्मिक अनुष्ठान आयोजित कियें जा रहे हैं।
पूर्वनियोजित कार्यक्रमों के तहत कल्पवास ,शतचंडी महायज्ञ, माँ शारदा आरती एवं देव दीपावली का आयोजन किया जा रहा है।
पांच नवंबर कार्तिक पूर्णिमा अपराह्न 12 बजे से श्रीप्रसाद के रूप में भंडारे का आयोजन किया जायेगा।आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा संस्थान (रजि.) की ओर से सभी श्रद्धालुजनों से धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर अतुल गुप्ता,कृष्ण कुमार दिवाकर "गोपी"धनेन्द्र शुक्ला, सक्षम शुक्ल,सुमित कुमार गुप्ता, रामू वर्मा, पंडित सुनील गुप्ता, आनंद गुप्ता, रामू वर्मा,विश्वकांत त्रिपाठी, नीलम मिश्रा,सताक्षी मिश्रा,सहित श्रीकुल सेवा संस्थान के पदाधिकारी और सेवादार, गणमान्य व्यक्तियों ने यज्ञ में आहुतियां डालकर अपने जीवन को सफल बनाया और माता गंगा की आरती व कल्पवास मैं सैकड़ो महिला पुरुष वी सनातनिक लोगों ने हिस्सा लिया।






_page-0001.jpg)
























Comments