*राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्या श्रीमती सुजीता कुमारी 6 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभागार लखीमपुर में करेगी महिला जनसुनवाई*
लखीमपुर खीरी Nov 04, 2025 at 05:41 PM , 174लखीमपुर खीरी,04 नवंबर 2025 । जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश कुमार भार्गव ने बताया कि महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण और उत्पीड़न की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई व निस्तारण कराने के उद्देश्य से राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुजीता कुमारी 6 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई करेगीं ।
माननीय सदस्य राज्य महिला आयोग के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कलेक्ट्रेट लखीमपुर स्थित अटल सभागार में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक महिला जनसुनवाई करेंगी। इस अवसर पर जिलास्तरीय अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे, श्री भार्गव ने बताया कि पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायतें सीधे आयोग सदस्य के समक्ष उपस्थित होकर कर सकेंगी, उसके उपरान्त दोपहर 2 बजे से माननीय सदस्य ब्लॉक फूलबेहड़ में नारी चौपाल में शामिल होंगी, जहां महिला सुरक्षा, स्वावलंबन तथा विभागीय योजनाओं की समीक्षा के साथ लाभार्थियों से संवाद करेंगी।






_page-0001.jpg)
























Comments