जनकल्याणार्थ वेदमंत्राचार के साथ सातवें दिन हुआ चण्डी महायज्ञ,
लखीमपुर खीरी Nov 03, 2025 at 06:20 PM , 110विश्वकांत त्रिपाठी
"नौ दिवसीय देवदीपावली अनुष्ठान के पांचवें दिन सोमवार को शतचण्डी महायज्ञ मे आहुतिया दे शारदा की आरती एवं पूजन हुआ"
पलिया कलां लखीमपुर खीरी। पतित पावनी शारदा तट पर नौ दिवसीय कल्पवास, देव दीपावली मेला एवं महायज्ञ का आयोजन हो रहा है, जिसमें सोमवार सातवें दिन श्री उपासक महाराज गोविंद माधव निर्देशन में षोडशोपचार कर पूजन कर दुर्गा भगवती का यज्ञ कराया जारहा है जिसमें सोमवार को मुख्य यजमान सपत्नीक सोमेश म मिश्र ने आहुतियां देकर भगवती को प्रसन्न किया।
इन दिनों जनकल्याणर्थ नगर के शारदा नदी तट पर माता भगवती का नौ दिवसीय कल्पवास,महायज्ञ, दीपदान तथा शारदा आरती का आयोजन श्री पीठाधीश्वर गोविंद माधव के मार्गदर्शन व प्रेम प्रकाश शुक्ला शास्त्री,अतुलेन्द्र शास्त्री, कथा प्रवक्ता राजेंद्र शुक्ल शास्त्री, विश्वनाथ शास्त्री , त्रिपुरारी महराज,राजेंद्र तिवारी,अभिषेक माधव की मौजूदगी मे नगर के शारदा तक पर नौ दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान तथा कल्पवास तथा माता शारदा की आरती और दीपदान जन सामान्य के कल्याणार्थ देव जनित व्याधियों के निवरण, बाढ़ आदि दैव जनित व्याधियों से बचाव के नमित्त श्रीकुल परिवार द्वारा सामूहिक रूप से धार्मिक अनुष्ठान आयोजित कियें जा रहे हैं।
पूर्वनियोजित कार्यक्रमों के तहत कल्पवास ,शतचंडी महायज्ञ, माँ शारदा आरती एवं देव दीपावली का आयोजन किया जा रहा है।पांच नवंबर कार्तिक पूर्णिमा अपराह्न 12 बजे से श्रीप्रसाद के रूप में भंडारे का आयोजन किया जायेगा।आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा संस्थान (रजि.) की ओर से सभी श्रद्धालुजनों से धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर संतोषलता, तनुजा सिंह,अतुल गुप्ता,आलोक मिश्र "भैय्या",कृष्ण कुमार दिवाकर "गोपी"धनेन्द्र शुक्ला,अनिल मिश्र,सक्षम शुक्ला, सक्षम शुक्ल,सुमित कुमार गुप्ता, श्रीराम वर्मा, रामू वर्मा, पंडित सुनील गुप्ता, आनंद गुप्ता, रामू वर्मा ,संजीव वर्मा "शेरा",विश्वकांत त्रिपाठी, नीलम मिश्रा,सताक्षी मिश्रा, पदमाक्षी,सहित श्रीकुल सेवा संस्थान के पदाधिकारी और सेवादार, गणमान्य व्यक्तियों ने यज्ञ में आहुतियां डालकर अपने जीवन को सफल बनाया तथा इस अवसर पर माता गंगा की आरती वी कल्पवास मैं सैकड़ो महिला पुरुष वी सनातनिक लोगों ने हिस्सा लिया।






_page-0001.jpg)
























Comments