18 घंटे से बिजली गुल, उपभोक्ता बेहाल पानी के लिए भी तरसे लोग

लखीमपुर खीरी , 102

फरधान खीरी। क्षेत्र में पिछले 18 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने से आमजनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। कैमहरा पावर हाउस से बीती रात करीब 11 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित है जिसके कारण घरों में अंधेरा और हैंडपंपों पर सूखा पड़ा हुआ है।
बिजली न आने से लोगों को पानी भरने, मोबाइल चार्ज करने, बच्चों की पढ़ाई और आवश्यक कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से कोई सुधार कार्य शुरू नहीं किया गया। उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों से जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि राहत मिल सके।ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की लंबी कटौती से रोजमर्रा की जिंदगी पर गहरा असर पड़ रहा है। समस्या के संबंध में पावर हॉउस कैमहरा के जेई विनीत कुमार ने बताया कि तैतीस के बी लाइन का केबल बॉक्स डेमेज़ हो गया है जिसके कारन आपूर्ति बाधित है। कार्य प्रगति पर है जल्द ही बिजली सप्लाई जारी होगी।

Related Articles

Comments

Back to Top