मदनापुर प्राथमिक विद्यालय में मगरमच्छ को देखकर हड़कंप

लखीमपुर खीरी , 111

 निघासन खीरी निघासन तहसील क्षेत्र के मदनापुर प्राथमिक विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक एक मगरमच्छ स्कूल परिसर में घुस आया,मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया हैं वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को बाद में शारदा नदी में छोड़ दिया हैं। यह घटना दक्षिण निघासन लुधौरी वन क्षेत्र के अंतर्गत हुई हैं ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम के कार्यों की सराहना की और कहा समय पर कार्रवाई न होने पर बड़ा हादसा हो सकता था वहीं वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को मगरमच्छ से सावधानी बरतने की सलाह दी है। साथ ही उन्हें बताया कि अगर कभी भी मगरमच्छ दिखे तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें।।

Related Articles

Comments

Back to Top