काजरकोरी गांव मे अम्बेडकर प्रतिमा छतिग्रस्त होने से गांव मे फैला तनाव।मौके पर पुलिस ने पहुंचकर हालत को काबू कर युवक को भेजा जेल।

लखीमपुर खीरी , 134

गोला गोकर्णनाथ खीरी। 
विति रात दिनांक 2-11-25 को समय करीब 5 बजे शाम ग्राम काजरकोरी थाना हैदराबाद खीरी में बाबा साहब अम्बेडकर की मूर्ति मे पर लगा हुआ पंचशील झंडा व अम्बेडकर की प्रतिमा अराजक तत्वो द्वारा छतिग्रस्त कर दी गई।
जानकारी होने पर अंबेडकर कार्यकारिणी सदस्य लोगो ने जमकर विरोध किया।
सूचना पर मौके पर पहुचे थानाध्यक्ष सुनील कुमार मलिक आनन फानन मे पहुचकर स्थित को कंट्रोल करते हुये प्रतिमा खंडित करने बाले युवक मनीराम उर्फ मुंशी पुत्र मेवालाल वर्मा को
गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रतीक्षा त्रिपाठी,
उप जिला अधिकारी गोला खीरी।
के द्वारा बताया गया कि काजर कोरी गांव मे ऐक युवक के द्वारा उसमे लगा झंडा  उतार कर जलाया दिया गया तथा मूर्ति पर सरिया मारकर पेण्ट क्षतिग्रस्त कर दिया था। आरोपी के विरुद्ध तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है मौके पर शांति व्यवस्था है।
सुनील मलिक
थानाध्यक्ष हैदराबाद 
काजर कोरी गांव मे अम्बेडकर की प्रतिमा व झंडे को छतिग्रस्त करने बाले के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है और उसको जेल भेजा गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top