चोरों ने दो घरों पर बोला धावा

लखीमपुर खीरी , 113

(मनोज मिश्र)

धौरहरा खीरी। खमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम शेखनापुर में गत दिवस की बीती रात चोरों ने दो अलग-अलग घरों में धावा बोलकर चोरी की दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया।इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली वारदात अमन श्रीवास्तव पुत्र अरुण कुमार श्रीवास्तव के घर पर हुई। अमन श्रीवास्तव परिवार समेत एक कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर दुलही थाना क्षेत्र पढुवा गए थे। इसी बीच चोरों ने लोहे के फार की मदद से घर के दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और बारीकी से तलाश कर कीमती सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
वही दूसरी घटना अमन श्रीवास्तव के पड़ोसी राजेश कुमार श्रीवास्तव पुत्र रामसेवक श्रीवास्तव के घर पर घटी। चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और अलमारी में रखे नगदी व जेवरात चोरी कर ले गए। जानकारी होने पर ग्रह स्वामियों ने 112 को सूचना दी, दोनों घटनाओं की सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने लगातार हो रही चोरी की वारदातों पर नाराजगी जताते हुए पुलिस सतर्कता बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल दोनों गृह स्वामियों द्वारा थाना खमरिया में जांच तथा कार्यवाही के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top