वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
लखीमपुर खीरी Nov 03, 2025 at 05:59 PM , 117(सुनील शर्मा)
धौरहरा/लखीमपुर। कस्बे के दक्षिण खेतों में आतंक का पर्याय बन चुका हिसंक तेंदुआ आखिरकार वन विभाग द्वारा करीब तीन दिन पूर्व लगाएं गये पिंजरे में रविवार शाम लगभग सात बजे कैद हो गया। पकड़ा गया तेंदुआ पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के साथ तीन से चार वर्ष उम्र बताई गई।
धौरहरा क्षेत्र में वैसे तो हिसंक जीव तेंदुआ कही भी कभी भी दिखाई पड़ सकता है। क्योंकि मतलब साफ है कि वन विभाग के जिम्मेदारों को पता नहीं है कि कितने हिसंक जीव क्षेत्र में विचरण करते हैं।इसी कड़ी में धौरहरा कस्बे के दक्षिणी हिस्से करीब तीन किलोमीटर इर्द गिर्द में खेतों में काम करने वाले मजदूरों व खेत मालिकों के लिए आतंक का पर्याय बन चुके हिसंक जीव मादा को करीब 4 दिन पूर्व लगाएं गये पिंजरे में रविवार शाम लगभग सात बजे कैद हो गया।वन विभाग के अनुसार पकड़ा गया हिसंक जीव की उम्र करीब 3 से 4 वर्ष होगी। पकड़े गए तेंदुए का चिकित्सकों ने परीक्षण करने के बाद स्वस्थ पाया विभाग के मुताबिक विभागीय उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलने पर दुधवा के जगंल में छोड़ा जाएगा।






_page-0001.jpg)
























Comments