आमने-सामने मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दर्दनाक तीन की मौत, एक घायल
लखीमपुर खीरी Nov 03, 2025 at 05:55 PM , 124लखीमपुर-खीरी। थाना पसगवां के बरवर चौकी क्षेत्र में आमने-सामने टकराई दो मोटरसाइकिलों में तीन की मौत, एक गंभीर घायल।
थाना पसगवां के बरवर चौकी क्षेत्र में गलरई के समीप सेमरा जानीपुर मोड़ के पास आज दिनांक 02 नवंबर 2025 को देर शाम 09:00 बजे के करीब दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें UP31 AV 9854 मोटर साइकिल पर सवार जितेन्द्र (22 वर्ष) पुत्र राजाराम व विजय उर्फ छोटे (35 वर्ष) पुत्र शिवचरन निवासी शाहपुर जागीर की मौत हो गई तथा दूसरी मोटरसाइकिल UP31 BJ 2188 पर सवार रोहित (32 वर्ष) पुत्र ओमकार सिंह की मौत तथा रितिक 28 वर्ष पुत्र हरमन सिंह निवासी सेमरा जानीपुर गंभीर घायल हो गए, सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची बरवर पुलिस ने एंबुलेंस व पीआरबी 112 की सहायता से तत्काल सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदी भेजा, जहां प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद डॉक्टर ने तीन को मृत घोषित कर दिया तथा एक को गंभीर हालत में इलाज हेतु शाहजहांपुर रेफर किया गया।
सीएचसी मोहम्मदी में मौके पर थाना पसगवां बरवर मोहम्मदी की पुलिस मौजूद।






_page-0001.jpg)
























Comments