पुरानी रंजिश के चलते मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों के ऊपर ट्रेक्टर चढ़ा
लखीमपुर खीरी Nov 02, 2025 at 06:25 PM , 225उचौलिया । थाना क्षेत्र के ग्राम सिसोरा नासिर में बीते गुरुवार को पुरानी रंजिश के चलते मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों के ऊपर ट्रेक्टर चढ़ा दिया था जिसमे एक की मौत हो गई दूसरा घयाल हो गया था जिसका पुलिस ने हत्या में मुकदमा दर्ज और पुलिस ने दो आरोपी हसीब,अखलाक पुत्रगण मसीतुल्ला निवासी सिसौरा नासिर थाना उचौलिया जनपद खीरी को नयागांव जाट नहर पुल से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्तगण के पास
एक अदद कुल्हाडी और ट्रेक्टर स्वराज 555 को सील कर दिया गया है।पुलिस ने दोनो मुल्जिमों को जेल भेज दिया है। दोनो पक्ष आपस में रिश्तेदार थे कई साल पहले बहन के साथ हुई मारपीट से नाराज भाइयों ने बहनोई हसीब को मारापीटा था जिसका मुकदमा पसगवां थाने पर दर्ज कराया था जब खेत में लगे पॉपुलर के पेड़ को तोड़ दिया गया जिसका मुकदमा उचौलिया थाने में दर्ज किया है दोनो तरफ से इतना विवाद हुआ जिससे दोनो एक दूसरे की जान के दुश्मन बन गए।जिसके चलते हसीब ने ट्रैक्टर चढ़ा कर हत्या कर दी।






_page-0001.jpg)
























Comments