धूमधाम से मनाया गया खाटू श्यामजी का जन्मोत्सव
लखीमपुर खीरी Nov 02, 2025 at 06:27 PM , 279धौरहरा (खीरी): कस्बा धौरहरा में भक्ति और श्रद्धा का माहौल उस समय देखने को मिला जब रामनवमी मंदिर में खाटू श्यामजी का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर में हाल ही में खाटू श्यामजी की भव्य मूर्ति की स्थापना की गई थी, जिसके उपलक्ष्य में भक्तों ने जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्याम नाम संकीर्तन और आरती के साथ हुआ। मंदिर परिसर को फूलों, झालरों और रोशनी से आकर्षक रूप से सजाया गया था। स्थानीय भक्तों और श्याम प्रेमियों ने बड़ी संख्या में पहुँचकर श्याम बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। पूरी रात भक्ति गीतों और भजन संध्या का आयोजन चलता रहा, जिसमें श्याम प्रेमी झूमते और नाचते नजर आए।
भक्तों ने “श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम” और “हारे के सहारे श्याम हमारे” जैसे प्रसिद्ध भजनों पर नृत्य कर भक्तिमय वातावरण को और भी जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से झुल्लन नाग, रवि गुप्ता, गुलशन नाग, सहित अनेक भक्तों ने आयोजन की तैयारी और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देर रात तक मंदिर परिसर में श्याम नाम के जयकारे गूंजते रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments