फाँसी पर लटका युवक मौत
लखीमपुर खीरी Nov 02, 2025 at 06:20 PM , 244जंगबहादुरगंज, खीरी। बरवर कस्बा का रहने बाला 22 वर्षीय युवक रामाधार ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है । पसगवां थाना क्षेत्र के कस्बा बरवर के मोहल्ला विजयनगर के रहने बाले रामाधार 22 पुत्र सुखलाल ने
शनिवार की शाम को कमरे में कुंडे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार युवक ने आत्म हत्या उस समय की जब उसकी माँ ने भोजन करने के लिए रामाधार को आबाज दी लेकिन रामाधार की आबाज काफी देर तक नही आई जब रामाधार को उसकी मां देखने गई तो कमरा अंदर से बंद मिला दरवाजा तोड़कर देखा गया तो रामाधार फंदे से झूलता देखा गया परिजनों के उसी समय होश उड़ गए और मौके पर चीखपुकार शुरू हो गई । म्रतक का विवाह भी बरवर के मोहल्ला रोशननगर के रहने बाले कंधई की पुत्री दानवती से कुछ ही महीने पहले हुई थी। घर पर पत्नी नही थी जो मायके गई हुई थी । सूचना कर बाद बरवर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है ।






_page-0001.jpg)
























Comments