खाटू वाले श्याम बाबा की मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा। कस्बे के रामनवमी मंदिर परिसर में स्थापित
लखीमपुर खीरी Nov 01, 2025 at 06:17 PM , 155धौरहरा खीरी।
कस्बे के रामनवमी मंदिर परिसर में खाटू वाले श्याम बाबा की मूर्ति लगेगी। इसके लिए मंदिर समिति द्वारा श्याम बाबा जन्मोंत्सव के बीच श्याम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शोभा यात्रा निकाली गई।
बाबा श्याम प्रभु खाटू वाले के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को श्याम प्रभु की मूर्ति लेकर भक्तों ने शोभायात्रा निकालकर कस्बे में भ्रमण किया। बताया जाता है कि श्याम भक्तो के अनुरोध पर कस्बे के रामनवमी मंदिर परिसर में स्थापित होगी।इस दौरान बाबा के भक्तों में प्रमोद तिवारी, केशव प्रसाद तिवारी, कल्लू तिवारी सहित कई दर्जन भक्तों की मौजूदगी रही।






_page-0001.jpg)
























Comments