*मिशन शक्ति के फेज 5.0 के अभियान के अन्तर्गत परिवार परामर्श केन्द्र में काउन्सलरों के सहयोग से महिला उत्पीडन के 14 मामलों का हुआ सुलह से निस्तारण*
लखीमपुर खीरी Nov 01, 2025 at 06:25 PM , 129*मिशन शक्ति फेज 5.0*
*********************
*महिला हेल्प लाइन नम्बर व योजनाओं के बारे में किया जागरूक*
लखीमपुर खीरी 01 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनपद खीरी के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा जनपद में *मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान* चलाया जा रहा है इसी क्रम में पुलिस लाइन स्थित "परिवार परामर्श केंद्र" की प्रभारी निरीक्षक सुनीता कुशवाहा द्वारा काउंसलरो के सहयोग से सुलह समझौते का अभियान निरन्तर चलाया जा रहा है !
बताते चलें कि जनपद मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन में परिवार परामर्श केन्द्र की प्रभारी निरीक्षक सुनीता कुशवाहा , काउंसलर सुश्री कुसुम गुप्ता, कय्यूम ज़रवानी, श्रीमती नीति गुप्ता, श्रीमती किरन अग्रवाल , सुश्री क्षमा टंडन महिला आरक्षी निकिता राठौर, मेहा सिंह के द्वारा दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा के उत्पीड़न, साझी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं मामलों में बैठक कर परिवारों के विघटन को रोकने का काम परामर्श के द्वारा किया जाता है , इसी क्रम में काउन्सलर सुश्री कुसुम गुप्ता की उपस्थिति में 24 प्रार्थनापत्रों में काउंसलिंग की गई जिसमें 14 जोड़े पति-पत्नी साथ रहने के लिए सहमत हुए ,04 मामले ऐसे थे जिनमें पति-पत्नी में अत्यधिक मनमुटाव था उन्हें सोचने का समय दिया गया है, व माननीय न्यायालय में 06 मामले लम्बित होने के कारण सुलह नहीं हो सकी है,मिशन शक्ति के अन्तर्गत इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं और उनके साथ आये पारिवारिक जनो को हेल्प लाइन नम्बर व महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया है |






_page-0001.jpg)
























Comments