लगभग 4 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा सुजई कुंडा पुल दशकों से हो रही थी पुल की मांग
लखीमपुर खीरी Nov 01, 2025 at 06:10 PM , 172प्रेस कार्यालय धौरहरा में विधायक ने पत्रकारों से की वार्ता
धौरहरा खीरी। राजनैतिक हल्कों में हमेशा चर्चा में रहने वाले धौरहरा सुजई कुंण्डा पुल की बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार निर्वाचित जनप्रतिनिधि के प्रयास से पास हो गई। शनिवार को प्रेस कार्यालय धौरहरा में विधायक ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि पुल की लागत लगभग 4 करोड़ रुपए होगी। विधानसभा व लोकसभा चुनावों में मुद्दा बनने वाले 25 वर्षों से बहुप्रतीक्षित व वादों का पुल सुजई कुंण्डा को शासन से स्वीकृति कराने की बात शनिवार को विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी ने प्रेस कार्यालय धौरहरा में प्रेस वार्ता के दौरान दशकों से जनता के द्वारा चल रही मांग का रास्ता साफ कर दिया विधायक के अनुसार दिसम्बर आखिर से पुल निर्माण की शुरुआत होगी व इसकी लागत करीब 4 करोड़ रुपए होगी।
वैसे तो क्षेत्र की जनता में उपरोक्त पुल को नेताओं के द्वारा किए गए वादों से आजिज आकर वादों का पुल नाम तक दिया गया।अब पुल निर्माण होने के बाद दर्जनों गांवों के लोगों को लाभ के साथ स्कूल आने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है।
ज्ञात हो उपरोक्त पुल निर्माण को लेकर जनता व छात्र छात्राओं द्वारा किए गए धरना प्रदर्शन व चक्का जाम करने के आरोप में करीब 5 दर्जन लोगों पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।






_page-0001.jpg)
























Comments