अखंड राष्ट्र के निर्माता थे लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल- अनूप गुप्ता सदस्य विधान परिषद
लखीमपुर खीरी Oct 29, 2025 at 04:55 PM , 235मुख्य मंत्री को पत्र लिखकर सरदार पटेल की प्रतिमा लगाने की मांग
लखीमपुर खीरी। विधान परिषद के सदस्य अनूप गुप्ता ने मुख्य मंत्री को लिखे अपने पत्र में लिखा राजनीतिक कुशलता और दृढ़ इच्छाशक्ति से स्वतंत्रता के बाद देश की रियासतों को एकजुट कर भारत को एक अखंड राष्ट्र बनाने का श्रेय जाता है, उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पी कहा जाता है। यह वर्ष 2025 उनकी 150 वीं जन्म जयंती का वर्ष हैं। इस अवसर पर देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होना है। निर्वाचन क्षेत्र लखीमपुर खीरी जिला केन्द्र पर सरदार पटेल जी की कोई प्रतिमा/प्रेरणा स्थल नहीं है। उनमें आस्था रखने वाले हम सभी राष्ट्रभक्त नागरिकों की मांग है कि लालपुर बैरियर तिराहा / रामापुर तिराहा / पुराना एस०पी० बंगला चौराहा या अन्य में किसी एक चौराहा/तिराहा जहां एक प्रेरणा स्थल (पार्क) भी बन सके, वहां पर सरदार बल्लभभाई पटेल चौक बनाकर उनकी प्रतिमा लगवाये जाने की महती आवश्कता है। जिससे वर्तमान एवं भविष्य की पीढ़ी उनके राष्ट्रवादी संस्कारों से ओत-प्रोत होकर देशहित के लिए सतत प्रेरणा प्राप्त कर सके। सरदार वल्लभ भाई पटेल हमारे राष्ट्र पुरूष है हमारी धरोहर है। उनकी जन्म जंयती के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यह कार्य किया जाना बेहद प्रेरणादायी होगा।
उपरोक्त तिराहे / चौराहों में से किसी या अन्य एक चौराहा / तिराहा पर भारतरत्न, लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी कि प्रतिमा लगवाकर एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रेरणा स्थल बनाने एवं चौराहे का नामकरण कराया जाए।






_page-0001.jpg)
























Comments