सरकार की नीतियों के खिलाफ खाण्डसारी उद्योग का बगावत — लखीमपुर खीरी में चक्का जाम, सभी यूनिटें बंद

लखीमपुर खीरी , 262

लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश | 

उत्तर प्रदेश गुड़ एवं खाण्डसारी निर्माता संघ के बैनर तले आज लखीमपुर खीरी में सभी चीनी उद्योग व्यापारियों ने सरकार की नीतियों के विरोध में एकजुट होकर हड़ताल और चक्का जाम किया। विरोध प्रदर्शन के चलते जिले की लगभग सभी खाण्डसारी यूनिटों में उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है।

व्यापारियों का कहना है कि सरकार की नीतियाँ लगातार उद्योग के लिए हानिकारक साबित हो रही हैं। कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी, भारी कर बोझ, और जटिल लाइसेंस प्रक्रिया से परेशान उद्योगपतियों ने कहा कि अब सरकार को उनकी बात सुननी ही होगी।

सुबह से ही सैकड़ों व्यापारी और कर्मचारी कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे, जहाँ उन्होंने केंद्रीय मंत्री (उद्योग विभाग) को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार रखी गईं —

उद्योग को कर राहत दी जाए,

बिजली दरों में कमी लाई जाए,

लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाया जाए,

गन्ना मूल्य निर्धारण में पारदर्शिता और संतुलन हो।


चक्का जाम के कारण शहर के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और प्रशासन मौके पर तैनात रहा ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न फैले। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता शुरू कर दी है।

संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगें नहीं मानीं, तो आंदोलन को राज्यव्यापी स्तर पर तेज किया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top