शास्त्री के घर हुई चोरी सदर कोतवाली में रिपोर्ट हेतु दिया प्रार्थना पत्र

लखीमपुर खीरी , 263

लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर के मोहल्ला मिश्राना में 17 अक्टूबर की रात विष्णु कुमार बाजपेई शास्त्री पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर करीब डेढ़ लाख रुपए नकदी बैंक पासबुक तथा अन्य जरूरी कागजात उठा ले गए। भवन स्वामी जब प्रातः करीब 5:00 बजे जागे तो देखा कि कमरे का सामान बाहर पड़ा हुआ है और उसमें रखें नकदी।  तथा आवश्यक कागज बदमाश उठा ले गए इसकी सूचना पुलिस चौकी मिश्राना में दी गई, पुलिस चौकी ने जब कोई संज्ञान नहीं लिया तो सदर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा लिखने की मांग की थी परन्तु कई दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है जिससे कि महंत भय ग्रस्त है। पीड़ित विष्णु कुमार शास्त्री ने बताया है कि अगर हमारी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई तो हम पुलिस कप्तान से मिलेंगे अभी दो-तीन दिन और इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top