*खनन अधिकारी ने मौके से खनन करने वाले को पकड़ा,चार ट्रैक्टर ट्राली सीज*

लखीमपुर खीरी , 290

*अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले चालक, खनन अधिकारी ने पुलिस की सुपुर्दगी में खड़े करा दिए वाहन*


 निघासन खीरी।।बालू,मिट्टी खनन की शिकायतों को ध्यान रखते हुए मंगलवार सुबह खनन अधिकारी की अगुवाई में टीम ने बिना परसीमन मिट्टी ढुलाई कर रहे चार ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा है। पकड़ी गई ट्रालियों के चालक मौके से फरार हो गए है काफी तलाश के बाद ट्रैक्टर सहित ट्रालियों को निघासन पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। उधर खनन टीम निरीक्षण की जानकारी होते ही खनन में लगे कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।बताया जा रहा है कि लुधौरी के सपा नेता बिहारीपुरवा निवासी ज्ञानी यादव,विशाल यादव,सुमित यादव ट्रैक्टर ट्राली से लगातार खनन करते हैं।मंगलवार को खनन अधिकारी ने तीनों के ट्रैक्टर व ट्रालियां पकड़ी हैं।सपा नेता ज्ञानी यादव ने खनन अधिकारी को माननीयों के कई फोन कराए।खनन अधिकारी आशीष कुमार ने बताया  कि वह मंगलवार सुबह अपनी टीम के साथ निघासन क्षेत्र का औचक निरीक्षण के लिए पुलिस की संयुक्त टीम के साथ गए थे।निरीक्षण के दौरान पलिया रोड पर लुधौरी के मजरा चूरा टांडा गांव के दक्षिण एक खेत में करीब एक दर्जन ट्रेक्टर व ट्राली रेपर मशीन से अवैध खनन कर रहे थे। खनन अधिकारी सहित सयुक्त निघासन पुलिस के मौके पर पहुंचते ही अफरा तफरी मच गयी।कुछ चालक ट्रेक्टर ट्राली लेकर भागने में कामयाब हो गये। वहीं चार ट्रेक्टर व ट्राली को खनन अधिकारी ने मय बालू व मिट्टी समेत दौड़ा कर पकड़ लिया।ट्रैक्टर मालिक के रूप में जानी यादव,विशाल यादव, सुमित यादव शामिल है। इनके चालक ट्रैक्टर छोड़ कर गन्नों में भाग गए।मौके से मिली भरी ट्रालियों को कब्जे में लेकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top