*अनियंत्रित बस ने ठेले को मारी टक्कर,मूंगफली खा रहे युवक का टूटा पैर*
लखीमपुर खीरी Oct 28, 2025 at 06:20 PM , 317*निघासन के सिंगाही बसड्डे से तिकुनियां जा रही थी बस,तहसील गेट के सामने मूंगफली के ठेले पर बैठे युवक के पैर टूटे,जिला मुख्यालय रेफर*
निघासन खीरी।।निघासन से तिकुनिया जा रही बस अनियंत्रित होकर मूंगफली के ठेले में जा घुसी ठेले पर मूंगफली खा रहे युवक के जोरदार टक्कर लगने से पैर टूट गया।इधर मूंगफली का ठेले के परखच्चे उड़ गए।पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर घायल युवक को निघासन सीएचसी से लेकर पहुंची।हालांकि हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने जिला मुख्यालय रेफर कर दिया है।
निघासन बसअड्डे से तिकुनिया जा रही बस तहसील गेट के सामने मोड पर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे मूंगफली का ठेला लगाए कस्बा निघासन के गांधीनगर वार्ड निवासी हनीफ के ठेले में जा घुसी।ठेले पर मूंगफली खा रहे सहतेपुरवा निवासी सियाराम उम्र 35वर्ष का बस की चपेट में आ जाने से एक पैर टूट गया और सिर में भी गंभीर चोट आई है।इस हादसे में मूंगफली का ठेला लगाने वाले हनीफ ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। अनियंत्रित बस की टक्कर में ठेले के परखच्चे उड़ गए।इस सड़क हादसे से पूरे बाजार में अफरा तफरी मच गई।हालांकि दुकानदारों की मदद से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर घायल सियाराम को सीएचसी लेकर पहुंचे।जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर फौरन ही जिला मुख्यालय रेफर कर दिया।इस बाबत प्रभारी निरीक्षक महेशचंद ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।फिलहाल शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।






_page-0001.jpg)
























Comments