तालाब में शिकार के दौरान जाल में फंसा मगरमच्छ

लखीमपुर खीरी , 239

धौरहरा खीरी। ढखेरवा सिसैया हाइवे के किनारे विश्वनाथ फिलिंग स्टेशन के सामने मौजूद तालाब में मंगलवार को शिकार करते वक्त एक मगरमच्छ जाल में फसं गया जिसको शिकारियों द्वारा पकड़कर वन विभाग को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार सिसैया ढखेरवा हाइवे किनारे धौरहरा कस्बे में विश्वनाथ फिलिंग स्टेशन के ठीक सामने स्थित समदरहा तालाब में मंगलवार को मछलियों का शिकार कर रहे शिकारियों के जाल में मगरमच्छ फंस गया। शिकारियों द्वारा किसी तरह मगरमच्छ को काबू करके वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे वन रक्षक राजेश दिक्षित व अन्य मौजूद मगरमच्छ को साथ ले गए।

Related Articles

Comments

Back to Top