लाखों की कीमत से बना बारात घर, लगे कूड़े के ढ़ेर
लखीमपुर खीरी Oct 28, 2025 at 06:10 PM , 306(मनोज मिश्र)
धौरहरा खीरी। सरकार की मंशा गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए ससम्मान शादी विवाह संपन्न कराने की थी, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही ने इस उद्देश्य को ठेंगा दिखा दिया है। नगर पंचायत द्वारा बनवाया गया बना बारात घर अब जगह कूड़ा घर बन चुका है। जबकि जिम्मेदार अनजान बन गये।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र में पंचायत के द्वारा सरकारी पैसे से कस्बा क्षेत्र में बारात घर का निर्माण वर्ष 2019 - 20 में कराया गया था।जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार,नगर पंचायत के जिम्मेदारो द्वारा इस अधूरे बारातघर को पूरी तरह उपेक्षित छोड़ दिया गया।बारात परिसर में जगह-जगह गौशाला का चारा फैला हुआ है,परिसर मे जिम्मेदारो द्वारा स्वाचलित रेडिमेड शौचालय खड़े कराके बारातघर की शोभा बढा रहें हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक बारातघर के सामने की सड़क और परिसर की स्थिति भी दयनीय व पत्थर टूटे हुए जिससे अंदर प्रवेश करना भी कठिन होने के साथ साफ-सफाई का नामोनिशान नहीं है।जबकि बारातघर के चारों ओर कूड़े-कचरे के ढेर लगे हुए हैं।
विडंबना यह है कि नगर पंचायत जिम्मेदारो द्वारा इस जर्जर बारातघर के उपयोग के लिए ₹5100 किराया वसूला जाता है।लोगों का कहना है कि जब सुविधा नाम मात्र भी नहीं है,तो इतना किराया क्यों लिया जा रहा है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से शिकायत करते हुए मांग की है कि बारातघर की सफाई, मरम्मत और मूल उद्देश्य की पुनर्स्थापना की जाए ताकि गरीब तबके को सरकार की योजना का वास्तविक लाभ मिल सके।लोगों का कहना है कि यदि स्थिति नहीं सुधारी गई, तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
ईओ -गौरव सिंह ने इस बारे में बताया कि मैं हाईकोर्ट में हूं आकर देखता हूं फिर बताता हूं।
चैयरमेन धौरहरा नफीस खान ने बताया कि कूड़ा कहीं नहीं है जब शादियां का सीजन शुरू होगा तब साफ़ सफाई करा दी जाएंगी।






_page-0001.jpg)
























Comments