महायज्ञ एवं देवदीपावली अनुष्ठान -प्रथम दिवस शारदा तट पर ध्वज व भगवती की स्थापना
लखीमपुर खीरी Oct 28, 2025 at 06:08 PM , 239-आरंभ हुआ नौ दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान
(वीके त्रिपाठी/सुनील शर्मा)
पलियाकलां लखीमपुर खीरी।दिन मंगलवार प्रातः 10:30 प्रकृति परमेश्वरी जगतजननी जगदम्बिका भगवती त्रिपुर सुन्दरी की डोला यात्रा श्रीपीठ मोहल्ला बाजार पलियाकला खीरी से परम पावनी जीवनदायनी भगवती शारदा नदी के तट पर पहुंचने के साथ मातेश्वरी श्री जी की स्थापना के साथ वेदपाठी ब्राम्हणों द्वारा उच्चरित मंत्र ध्वनि कर यज्ञ स्थल पर श्री पताका की स्थापना श्री पीठाधीश्वर गोविंद माधव के मार्गदर्शन में श्रीभक्तों द्वारा सामूहिक रूप से की गयी।
बताते चलें कि पूर्वनियोजित कार्यक्रमों के अनुसार स्थापना स्थल पर श्रीजी की अनुकम्पा से शतचंडी महायज्ञ, माँ शारदा आरती एवं देव दीपावली का आयोजन किया जायेगा। पांच नवंबर कार्तिक पूर्णिमा अपराह्न 12 बजे से श्रीप्रसाद के रूप में भंडारे का आयोजन किया जायेगा।
आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा संस्थान ( रजि.) की ओर से सभी श्रद्धालुजनों से धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया गया।
डोल यात्रा एवं ध्वज स्थापना के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलराम गुप्ता, समाजसेवी आलोक मिश्रा भैया, डॉ0 ए. के. अवस्थी, धनेन्द्र शुक्ला,एडवोकेट गगन मिश्रा,देवेन्द श्रीवास्तव ,अध्यापक गौरव कुमार राना, गौरव कात्याल, रामकिशोर वर्मा, रामू वर्मा, सुनील गुप्ता,शरद मिश्रा, आनंद गुप्ता, विनय त्रिपाठी, ठाकुर सुखविंद्ऱ सिंह बाबा, वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र शुक्ल, धीरज गुप्ता, रामू वर्मा, संजीव वर्मा शेरा, विश्वकांत त्रिपाठी, डीपी मिश्रा, विकास दीक्षित,मोतीलाल, कृष्णकुमार दिवाकर गोपी, संतोष मिश्रा, नीलम मिश्रा, संतोष लता त्रिपाठी, मंजूलता वर्मा
पाठी सहित क्षेत्र की गण मान्यों सहित श्रीकुल परिवार सदस्य सम्मिलित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments