85 वरिष्ठ व वृद्धजनों का सहायक उपकरण के लिए हुआ चिन्हांकन

लखीमपुर खीरी , 117

खैराबाद सीतापुर आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन कार्यालय पर वरिष्ठ एवं वृद्धजनों के लिए सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में 85 वरिष्ठ एवं वृद्धजन का सहायक उपकरण के लिए चिन्हांकन हुआ । एलिम्को कंपनी कानपुर डाक्टर श्याम मोहन ने वृद्ध जनो का परीक्षण किया। 
फाउंडेशन के प्रबंधक सचिव बिंदू मौर्य ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों एवं वृद्धजनों को आवश्यक सहायक उपकरणों की पहचान और उपलब्धता सुनिश्चित कराना है, जिससे वे अपने दैनिक जीवन में आत्मनिर्भरता महसूस कर सकें।  28 अक्टूबर 2025, दिन मंगलवार, सुबह 10 बजे से नगर पालिका परिषद खैराबाद कार्यालय के प्रांगण में संपन्न होगा। शिविर में दृष्टि सहायता हेतु चश्मे, कमर बेल्ट, हियरिंग एड, व्हीलचेयर और अन्य सहायक उपकरणों की पहचान की जाएगी एवं पात्र वरिष्ठ नागरिकों और वृद्धजनों को चिन्हांकन के बाद उपकरण निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर डॉ श्याम मोहन शुक्ला कंप्यूटर ऑपरेटर लिपू, प्रबंधक सचिव बिन्दू मौर्या, विजय पाल गुड्डू, वृद्धजन मौजूद रहे ।

Related Articles

Comments

Back to Top