छठ महापर्व पर रेडक्रॉस द्वारा चाय वितरण सेवा एवं प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 118

लखीमपुर खीरी ।रेडक्रॉस खीरी टीम द्वारा छठ महापर्व के अवसर पर सेठघाट पर प्राथमिक चिकित्सा शिविर लगाया गया जिससे किसी आस्मिक दुर्घटना में घायल व्यक्ति को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाई जा सके।
 रेडक्रॉस आजीवन सदस्यों द्वारा छठ पूजा में आई छठ व्रतियों उनके परिवारी जनों, अन्य सेवा कर्मियों (स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, छठ आयोजन समिति) एवम अन्य श्रद्धालुओ को चाय का प्रसाद वितरण किया गया साथ ही बिस्किट, नमकीन, रस, ब्रेड, टॉफी आदि भेंट की गई,बारिश की वजह से बढ़ी ठंड में व्रत पारण के बाद गर्म चाय ने सैकड़ों चहरों पर मुस्कान बिखेर दी, चाय की चुस्कियों के साथ छठ व्रतियों ने रेडक्रॉस सेवाकर्मियों को अनेकों आशीर्वाद दिए।
कार्यक्रम में रेडक्रॉस मेंबर दीपक धवन, नारायण सेठ, कुमकुम गुप्ता, अनुराग सक्सेना , रेडक्रॉस आजीवन सदस्य,छठ आयोजन समिति सदस्य मृगांक शेखर, एवम मनोज श्रीवास्तव आदि के विषेश सहयोग से जरूरतमंद परिवारों एवम बच्चों को कम्बल, साबुन भी भेट किए गए, कार्यक्रम में रेडक्रॉस आजीवन सदस्य दीपक धवन, नारायण सेठ, पवन शर्मा, कुमकुम गुप्ता, अनुराग सक्सेना, सपना कक्कड़, राममोहन गुप्ता बबिता सक्सेना सुनीता सिंह, रमेशचंद्र गुप्ता , जोगेंद्र छाबड़ा, मृगांक शेखर, मनोज श्रीवास्तव,मधु श्रीवास्तव, धनपत अग्रवाल, सचिन गुप्ता, नूतन श्रीवास्तव, राजबहादुर, अनिल श्रीवास्तव श्याम किशोर, अंशुमान श्रीवास्तव, रीना अस्थाना, रश्मि महेंद्र, संजय सक्सेना, दिनेश,वीरेंद्र सिंह, वैभवी, नील, हीरांगिनी,रेडक्रॉस खीरी सचिव आरती श्रीवास्तव आदि की महती भूमिका रही।

Related Articles

Comments

Back to Top