*• लखीमपुर में महिला जनसभा को संबोधित करेंगी शेफाली पंड्या*

लखीमपुर खीरी , 163

*• गायत्री परिवार का विराट नारी उत्कर्ष समारोह 6 से 10 नवम्बर में*
*रामापुर रोड, मीरपुर रसौरा तिराहे पर हो रहा आयोजन*
 
27 अक्टूबर, लखीमपुर।
अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 06 से 10 नवम्बर की तिथियों में आयोजित होने जा रहे विराट नारी उत्कर्ष समारोह को शांतिकुंज हरिद्वार की विशेष महिला प्रतिनिधि शेफाली पंड्या जी संबोधित करेंगी। यह आयोजन रामापुर रोड मीरपुर रसौरा तिराहा पर श्रीराम वाटिका मैदान परिसर में होगा जिसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं।
प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के मीडिया संयोजक अनुराग मौर्य ने बताया यह आयोजन गायत्री परिवार की संस्थापक अधिष्ठात्री परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में हो रहा है जिसका उद्देश्य माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्म प्रदेश (उत्तर प्रदेश) में जन्म शताब्दी वर्ष 2026 में एक करोड़ देव परिवार निर्माण करना है। कार्यक्रम में जिले व प्रदेश से आ रहीं एक हजार से अधिक महिलाओं को देव परिवार निर्माण का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयोजन के चौथे दिन होने वाले सायंकालीन जन्मशताब्दी दीपमहायज्ञ में श्रीमती शैफाली पंड्या विशाल महिला सभा को संबोधित करेंगी। देव संस्कृति विश्वविद्यालय शान्तिकुंज हरिद्वार के प्रतिकुलपति यूथ आइकॉन डॉ० चिन्मय पंड्या जी की सहधर्मिणी, शान्तिकुन्ज महिला मंडल प्रमुख श्रीमती शेफाली पंड्या वर्तमान में  नारी सशक्तिकरण अभियान की अंतरराष्ट्रीय समन्वयक और गायत्री विद्यापीठ की डायरेक्टर हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top