_उपजिलाधिकारी मितौली ने क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यशैली की एक नई मिसाल कायम की_

लखीमपुर खीरी , 299

मितौली खीरी- उप जिलाधिकारी मितौली मधुसूदन गुप्ता ने पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यशैली की एक नई मिसाल कायम की है। भ्रष्टाचार, अवैध खनन, फर्जी अस्पतालों, राशन वितरण में अनियमिताओं और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर उन्होंने जिस तेजी और सख्ती से कार्रवाई की है, उससे क्षेत्र की जनता में प्रशासन के प्रति भरोसा और सम्मान लगातार बढ़ता जा रहा है चाहे अवैध खनन हो या राशन माफिया — हर मामले में उन्होंने बिना किसी दबाव के कानून के अनुसार कार्रवाई की है। क्षेत्र की जनता जब भी अपनी समस्याएं लेकर उनके पास पहुंचती है, तो वे हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करते हैं 

*प्रयासों का परिणाम*- 
इन प्रयासों का परिणाम यह है कि मितौली तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था एक नई नजीर बन गई है। जनता के बीच मधुसूदन गुप्ता की निष्पक्षता, सक्रियता और जनहितैषी दृष्टिकोण की भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। उनकी निष्ठा और समर्पण ने न केवल उन्हें जनता का चहेता अधिकारी बना दिया है, बल्कि वे शासन और प्रशासन के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top