खड़े ट्रक में टकराते टकराते बची यात्रियों से भरी बस,बड़ा हादसा टला
लखीमपुर खीरी Oct 26, 2025 at 05:55 PM , 162मैलानी(लखीमपुर)दुधवा दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैलानी कस्बे निकट ग्राम कोरियानी के पास माल लदे ट्रक में आयी खराबी होने पर खड़े ट्रक में शनिवार रात को प्राइवेट बस चालक की सूझबूझ से टकराते-टकराते बच गई।बस चालक ने बस का स्टेरिंग सड़क किनारे खाई की तरफ मोड़ दिया,जिससे बहुत बड़ा हादसा टल गया।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यात्रियों को अन्य बस से रवाना किया।ट्रक के पीछे साईड में हाईलाईट न होने पर पुलिस द्वारा ट्रक चालक की फटकार लगायी गयी व ट्रक को मौके से हटवाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश मौर्या ने बताया कि शनिवार की देर रात 9 बजे के करीब सिसिया चौराहा से दिल्ली हरियाणा की ओर जा रही अमन ट्रेवल्स की बस संख्या एनएल07 बी1515 कोरियानी गांव के पास माल लदे ट्रक से टकराते टकराते बच गई।बस के चालक ने सूझबूझ का परिचय दिए हुए बस को सड़क किनारे खाई में उतार दिया जिससे चार-पांच यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई है,सभी यात्रियों को दूसरी बसों के माध्यम से आगे भेज दिया गया है।
*बिना टैक्स जमा किए ही संचालित हो रही थी बस*
जनपद बहराइच एवं लखीमपुर से पलिया,मैलानी होते हुए सैकड़ो बसें दिल्ली,हरियाणा,राजस्थान,महाराष्ट्र की ओर प्रतिदिन आती जाती है।परिवहन विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से अधिकांश बसें बिना परमिट और बिना इंश्योरेंस के ही संचालित होती हैं और तो और कई बसों का टैक्स भी काफी समय से बकाया रहता है।मैलानी में शनिवार के दिन भी क्षमता से अधिक सवारी भरकर सिसैया चौराहे से दिल्ली हरियाणा की ओर जा रही अमन ट्रेवल्स की बस संख्या एनएल07 बी1515 का भी पिछले 10 माह से टैक्स जमा नहीं हुया है जबकि बस प्रतिदिन इस रूट से आती जाती है।






_page-0001.jpg)
























Comments