*NH-730 : गोला रेलवे क्रॉसिंग पर सेतु निर्माण, 29 अक्टूबर से 16 नवंबर तक बंद रहेगा आवागमन*

लखीमपुर खीरी , 325

*सेतु निर्माण के लिए गोला रेलवे क्रॉसिंग बंद, वाहनों के लिए नया रूट जारी*

लखीमपुर खीरी 25 अक्टूबर। वर्तमान में NH-730 पर स्थित गोला रेलवे क्रासिंग पर सेतु का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, कार्य को कराये जाने हेतु वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से दिनाँक : 29.10.2025 को प्रातः 08:00 बजे से दिनाँक : 16.11.2025 की मध्य रात्रि तक बंद किया जा रहा है। यह जानकारी अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय खंड शुभ नारायण ने दी।

इस दौरान वाहनों के रूट डायवर्जन का विवरण इस प्रकार से है। समस्त वाहन, जो बहराइच -नानपारा से पीलीभीत-बरेली की ओर आने-जाने वाले वाहनों को जिला लखीमपुर खीरी के NH-730 पर स्थित मनिकापुर तिराहे से होते हुये MDR-86 (लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग) से सिकंदराबाद चौराहे से होते हुये MDR-76 (सिकंदराबाद - गोला मार्ग) की ओर मोड़ा जायेगा, जहाँ से वाहन NH-730 गोला पर निकलेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top