संदिग्ध हालात में विवाहिता का मिला शव
लखीमपुर खीरी Oct 25, 2025 at 06:24 PM , 288मृतका के मोबाइल फ़ोन की काल डिटेल से खुलेगा राज!
धौरहरा खीरी। शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाल दल-बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने हर पहलू पर जांच करनी की बात सामने आई है। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पवन गौतम भी घटनास्थल पर पहुंचे।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव वाली निवासी श्यामा यादव की पत्नी नीलम ( 25 ) का शव संदिग्ध अवस्था में सरसवा पुलिस पिकेट के करीब एलिमेंट्री विद्यालय के पास रेहुआ धौरहरा मार्ग के किनारे बरामद हुआ जिसकी सूचना पर पहुंचे कोतवाल व अन्य पुलिस बल ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पवन कुमार गौतम,क्षेत्राधिकारी धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह ने भी किया।
सूत्रों के अनुसार उपरोक्त घटनाक्रम में महिला अपने मायके ग्राम पंचायत अमेठी के मजरा अहिरन भकुरहिया से शुक्रवार को घर से अपनी ससुराल जाने के लिए निकली थी कि शनिवार अल सुबह उसका शव सरसवा के पास सड़क किनारे बरामद होने के मामले में पड़ोस में स्थित गन्ने के खेत से कुछ अन्य सामग्री के साथ मृतका का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस मोबाइल फोन की काल डिटेल के आधार पर कुछ संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ करने में जुटी बताई जाती है।






_page-0001.jpg)
























Comments