महिलाओं युवतियों का रास्ता रोककर नशेड़ी कसते तंज दिखाते दबंगई
लखीमपुर खीरी Oct 23, 2025 at 06:30 PM , 194रिंकू गुप्ता
पलियाकलां-(खीरी)।
नगर के महोल्लो में ड्रग्स का धंधा इतनी तेजी फल फूल रहा और रातों रात अमीर बन रहें माफिया के नशेड़ी बच्चे अब महिलाओं और युवतियों को सड़कों पर चलना दूश्वार कर दिया है।
आपकों बता दें कि दिपावली के दूसरे दिन महिलाएं बाजारों से खरीदारी करके अपने अपने घर लौट रही थी इसी बीच पीपल चौराहे के अंदर किराने के खोके के सामने करीब दो दर्जन लड़कों ने सड़कों को बंद कर महिला को निकलने के लिए रास्ता नही दिया इस पर पत्नी के साथ बाइक सवार युवक ने नशेड़ी लड़कों से हटने को कहा इस पर सड़क को बाधित करने वाले लड़कों ने महिला को तंज कसने लगे इस पर किसी न किसी तरह से बाइक सवार युवक नशे में चूर लड़कों के बीच से बच बचाकर चला गया लेकिन क्या इस पीपल चौराहे के लडके योगी सरकार के कानून व्यवस्था को ही पैरों तरह रौंद रहे हैं ।
जबकि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भरे मंच से यूपी पुलिस की तारीफ करते हुए कहते हैं कि अगर किसी भी महिला बच्ची युवतियों को गंदी निगाह से देखेगा और छेड़ेगा या फिर तंज कसेगा तो आगे मोड पर यमराज के रूप उत्तर प्रदेश पुलिस खड़ी है। यह तो मुख्यमंत्री के भाषण में था लेकिन गली मोहल्लों में इसका कितना असर देखने को मिल रहा है यह तो पुलिस की सुस्त कार्य-प्रणाली या फिर कहो कि ड्रग्स माफियाओं की पहुच सफेद पोज नेताओं से इतनी कि अब नशेड़ी बच्चे गली मोहल्ले से निकलने वाली महिलाओं बच्चियों युवतियों से छेड़छाड़ तंज और रास्ता रोकने में कोई कोर कसर नही झोडते है।
इन महोल्लो में पुलिस का न पहुंचना नशेड़ी, जुआरी, कच्ची शराब, नेपाल तस्कर, ड्रग्स ब्राउन शुगर माफियाओं के हौसले बुलंद हो जाते वही शाम होते जमावड़ा भी देखा जाता है।
*इन महोल्लो में माफियाओं के नशेड़ी मजनुओं का जमावड़ा*
पीपल चौराहा, दुधवा रोड़ इंग्लिश- मीडियम स्कूल, कन्या पाठशाला,
पठान 1, नई टंकी, चादनी चौराहा, पुरानी शराब भट्टी, सिंगहिया, सहित तमाम मार्गों पर पुलिस की गश्त नही होने से इन नशेड़ियों का आतंक जारी है और योगी सरकार की कानून व्यवस्था व पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं ।






_page-0001.jpg)
























Comments