सड़क हादसे में एक भाई की मौत,दो भाई घायल

लखीमपुर खीरी , 218

 अमीरनगर खीरी।भाई दूज पर वहन के घर जा रहे बाइक सवार तीन सगे भाइयों की विपरीत दिशा से आ रही पिकअप (छोटा हाथी ) से टक्कर हो गई । टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक चला रहे बड़े भाई की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ,जबकि पीछे बैठे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेज दिया गया है।
 
 प्राप्त जानकारी के अनुसार अमीर नगर पुलिस चौकी के अंतर्गत पीरपुर निवासी अंबुज मिश्रा (25) पुत्र पंकज मिश्रा अपने दो अन्य छोटे भाइयों कमल किशोर मिश्रा व सचिन मिश्रा के साथ अपनी बड़ी बहन के घर पचपेड़वा थाना फरदहान जा रहा था। अमीर नगर झाऊपुर के रास्ते में इंदिरा नगर से थोड़ा आगे निकलते ही सामने से आ रही पिकअप से  आमने-सामने की टक्कर हो गई । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे अंबुज मिश्रा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पीछे बैठे  दोनों भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना अमीर नगर पुलिस चौकी इंचार्ज राघवेंद्र प्रताप सिंह तथा डायल 112 को दी गई घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया तथा मृतक की डेड बॉडी को अग्रिम कार्यवाही के लिए कब्जे मे ले लिया है तथा दोनों वाहनों को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
रोते बिलखते पिता पंकज मिश्रा कहते कि  हमारे भैया हंसी-खुशी बहन के घर जाने के लिए निकले थे और यह क्या हो गया है?

Related Articles

Comments

Back to Top