युवक ने नदी में लगाई छलांग शव की तलाश जारी

लखीमपुर खीरी , 203

लखीमपुर खीरी। गुरुवार को सुबह लगभग 7 बजे शारदा नदी पुल ऐरा पर एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी। यह घटना अपनी पत्नी की आत्महत्या से आहत होकर की गई।रामनिवास कश्यप (लगभग 30 वर्ष), पुत्र बाबूराम, निवासी ग्राम भमौरी, थाना धौरहरा, ने अपनी पत्नी की आत्महत्या के बाद यह कदम उठाया। उन्होंने शारदा नदी पुल से नदी में छलांग लगाई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी खमरिया ने बताया कि रामनिवास कश्यप के शव की तलाश जारी है। नदी में गोताखोरों की मदद ली जा रही है।पुलिस के अनुसार, शव मिलने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top