प्रकाश, परंपरा और परोपकार का संगम — जे.एस.एस.एस. के संस्थान में दीपोत्सव एवं दान उत्सव का आयोजन।

लखीमपुर खीरी , 226

लखीमपुर खीरी। जन समृद्धि सेवा संस्थान के कार्यालय अयोध्यापुरी कॉलोनी लखीमपुर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी दीपोत्सव एवं दान उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परिसर दीपों की रोशनी, रंगोलियों की सुंदर सजावट की सृजनात्मकता से जगमगा उठा। दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप में संस्था के अध्यक्ष शत्रुजीत सिंह चौहान उपस्थित रहे। दीपोत्सव का  शुभारंभ माँ लक्ष्मी के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। 
इस अवसर संस्था के पदाधिकारी व वॉलिंटियर ने  जरूरतमंदों के लिए दीपावली से संबंधित सामग्री पूजन गणेश लक्ष्मी की मूर्ति व पटाखे, फुलझड़ी, मोमबत्ती ,दीपक और मिठाई व कुछ लोगों को खाद्य सामग्री देकर मानवता और सेवा का सन्देश दिया।
संस्था के मंत्री धीरज मिश्रा ने अपने संदेश में कहा, “दीपोत्सव केवल प्रकाश का पर्व नहीं, बल्कि आत्मा के भीतर के अंधकार को मिटाने का अवसर है। 
इस महत्वपूर्ण मौके पर संस्था के कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक की गई जिसमें संस्था में अधिक से अधिक सदस्यों की बढ़ोतरी को लेकर चर्चा की गई। 
इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजकिशोर अवस्थी, सदस्य जसपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, श्रीमती निर्मला सिंह,सुखविदंर सिंह,सुशील सहित काफी लोग उपस्थित रहे। जिसमें सभी ने एक स्वर में देश और समाज में प्रेम, शांति और एकता वह जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top