गौशाला में पहुंचे सीडीओ किया पूजन

लखीमपुर खीरी , 243

लखीमपुर खीरी। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर सीडीओ अभिषेक कुमार ने गौशाला पहुंच कर गौमाताओं की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान सीडीओ ने गौमाताओं को गुड़, चना, फल खिलाकर पूजा अर्चना की।

साथ ही सीडीओ ने गौ सेवकों को कंबल वितरित कर पूरी ईमानदारी के साथ गौ सेवा करने का संकल्प दिलाया।
सीडीओ ने कहा गौवंश हमारे पूर्वजों की विरासत है।गौ सेवा और उनकी रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। 

इस दौरान सीडीओ ने गौशाला का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गौवंश के चारे पानी की पर्याप्त व्यवस्था समय से होनी चाहिए। इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

Related Articles

Comments

Back to Top