आजाद हिंद सरकार के स्थापना दिवस को अखंड भारत के स्वतंत्रता दिवस के रुप में श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया गया
लखीमपुर खीरी Oct 22, 2025 at 10:00 PM , 461लखीमपुर खीरी। आजाद हिंद सरकार के स्थापना दिवस को अखिल भारतीय सुभाष वादी जनता एवं सुभाष सेवा समिति ने संयुक्त रूप से सुभाष पार्क में अखंड भारत के स्वतंत्रता दिवस के रूप में श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया। आजाद हिंद सरकार ही भारत की असली सरकार है सर्वप्रथम प्रातः 10:00 बजे स्प्रिंगिंग टाइगर चिन्नांकित आजाद हिंद सरकार का राष्ट्रीय ध्वज वरिष्ठ सुभाष वादी विद्यासागर शर्मा ने फहराया और संवेग स्वरों में शुभ चैन की बरखा बरसे सभी ने राष्ट्रगान गया। और तत्पश्चात सभी ने नेताजी की प्रतिमा पर माला पहनकर जय हिंद के साथ सलामी दी। प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में कुमुदेश शंकर शुक्ला सभासद ने आजाद हिंद फौज की स्थापना के कारणो पर विस्तार से बात कही । श्री वेद माता गायत्री प्रचार समिति के संस्थापक अध्यक्ष पंडित राजेश दीक्षित ने देशभक्ति के भजन गाकर सभी में देशभक्ति की मधुर भावना भर दी । विपिन बिहारी वाजपेई,कपिल गुप्ता, शिवपूजन सेन, संजीव मिश्रा, सुरेन्द्र कुमार बर्मा, अजय सिंह, नरेंद्र कुमार अग्रवाल, कपिल गुप्ता, पूर्व सभासद अरविंद गुप्ता, नरेंद्र कुमार गुप्ता, आदि ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि भारत को आजाद करने में आजाद हिंद फौज का बलिदान एवं अन्य स्वाधीनता सेनानियों क्रांतिकारी का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। नैमिष वर्मा सुभाष ने कहा आजाद हिंद सरकार ही ही असली भारत की सरकार है जो भारत में अपना कार्य शुरू करेगी। वरिष्ठ सुभाष वादी विद्यासागर शर्मा ने कहा कि 21 अक्टूबर का दिन राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाए जाने की मांग की और बताया कि देश में आजाद हिन्द सरकार का संविधान भविष्य में लागू होगा। कार्यक्रम का समापन नेताजी की जय, आजाद हिंद सरकार की जय, भारत माता के जयकारों के साथ हुआ।






_page-0001.jpg)
























Comments