*जब लिखो तब किसी पर मुरव्वत नहीं, दूध का दूध पानी का पानी लिखो*
लखीमपुर खीरी Oct 17, 2025 at 05:45 PM , 93*तिकुनिया खीरी*
कस्बे में देवी मंदिर पर श्री जनता रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में अर्धरात्रि तक कवियों ने हास्य वीर और श्रृंगार रस की कविताएं पढ़कर लोगों को बार-बार तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता मेला कमेटी के संरक्षक सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने किया इस दौरान मां सरस्वती पर पुष्प अर्पण दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि
एमएलसी अनूप गुप्ता द्वारा किया गया इसके बाद मुख्य अतिथि अनूप गुप्ता विशेष अतिथि क्षेत्रीय विधायक शशांक वर्मा को कमेटी ने शाल देकर सम्मानित किया इस दौरान कवियों को सुनने के लिए कस्बे से प्रबुद्ध वर्गों की भीड़ बनी रही मेला कमेटी अध्यक्ष दिनेश गुप्ता सभी पदाधिकारी ने कवि सम्मेलन में आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया
श्री जनता रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अखिलेश गुप्ता की स्मृति में उनके अनुज दिनेश गुप्ता उर्फ नीटू ने विशेष कर विराट कवि सम्मेलन का मेला कमेटी की ओर से आयोजन किया जिसमें मध्य प्रदेश से पधारी कवियत्री कृपा संगम ने सरस्वती वंदना पढ़कर समा बांधा इसके बाद लखनऊ से पधारे वीर रस के कवि प्रख्यात मिश्रा ने यूपी की सरकार कैसे बनी इस पर भगवान राम के विचारों के बाबत कुछ इस प्रकार पढा राजनीति की वैतरणी को पार कराने वाले हैं, राम वही जो यूपी की सरकार बनाने वाले हैं, कवि सम्मेलन का संचालन कर रहे कवि विकास बौखल ने देश की एकता को अखंड बनाए रखने पर कुछ इस प्रकार समाज को प्रेरणा देते हुए पढा किसी खंजर से ना तलवार से जोड़ा जाए सारी दुनिया को चलो प्यार से जोड़ा जाए, बाराबंकी के ही वीर रस के प्रख्यात कवि शिवकुमार व्यास ने अभिव्यक्त की स्वतंत्रता पर तंज कसा वीर बलदानियों की जुबानी लिखो, विकसित भारत की अनुपम कहानी लिखो, जब लिखो तब किसी पर मरवत नहीं। जहां पर मेला कमेटी द्वारा प्रेस क्लब तिकुनिया के पत्रकारों को सम्मानित किया ।






_page-0001.jpg)
























Comments