सी पी आर जागरूकता सप्ताह 2025 रेडक्रॉस ने चलाया जनपद में सी पी आर जागरुकता अभियान

लखीमपुर खीरी , 84

लखीमपुर खीरी।13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक एक पहल भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सी पी आर जागरुकता अभियान 2025 में सहभागीता करते हुए रेडक्रॉस खीरी द्वारा जनपद में CPR प्रशिक्षण शिविरों, जन जागरुकता गतिविधियों, एवम सामुदायिक संवादों का आयोजन किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस जीवन रक्षक तकनीक को सीख सके और आपात स्थति में लोगों का जीवन बचा सके, इसी क्रम में आज अजमानी इंटरनेशनल स्कूल लखीमपुर खीरी में रोटरी क्लब लखीमपुर सेंट्रल के सहयोग से सी पी आर जागरुकता कार्यक्रम एवम प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
     कार्यक्रम में रेडक्रॉस खीरी टीम द्वारा उपस्थिति छात्र छात्राओं को सी पी आर के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुऐ सीपीआर प्रशिक्षण दिया गया।
    रेडक्रॉस खीरी सचिव (फर्स्ट एड ले लेक्चरर ) आरती श्रीवास्तव ने बताया कि भारत सरकार द्वारा सीपीआर जागरुकता सप्ताह 2025 में सहभागिता करते हुऐ रेडक्रॉस खीरी ने जिला प्रशिक्षण संस्थान लखीमपुर खीरी में ग्राम विकास अधिकारियों को, दशहरा मेला लखीमपुर खीरी में (रामलीला मंच) से आम जनमानस को एवम अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में छात्र छात्राओं को सी पी आर प्रशिक्षण दिया गया, इन कार्यक्रमों में रोटरी अध्यक्ष राजीव बरनवाल, हर्ष गुप्ता, हर्षित बेरी, समर्थ गुप्ता एवम रेडक्रॉस खीरी टीम से राममोहन गुप्ता, आर्येंद्र पाल सिंग , दीपक धवन, नारायन सेठ, बबिता सक्सेना, अनुराग सक्सेना, अनिल श्रीवास्तव, डा रामेश्वर माशेस्वरी इत्यादि जनों की सहभागिता रही।

Related Articles

Comments

Back to Top