सीपीआर सही समय पर हो तो बच सकती है जान
लखीमपुर खीरी Oct 17, 2025 at 05:35 PM , 98(सुनील शर्मा)
लखीमपुर खीरी। पलियाकलां क्षेत्र के उत्तर प्रदेश वनवासी सेवा संस्थान द्वारा संचालित पूज्य ठक्कर बापा आवासीय बालिका विद्यालय गोबरौला में एसएसबी चंदन चौकी ने विद्यालय में स्वच्छता के नियमों की जानकारी दी,जिसमें बालिकाओं को हाथ घुलने के नियम, दांत की सफाई के नियम, इत्यादि के विषय में बताया गया, उसके बाद बालिकाओं के इमारजेंसी सेवा के विषय में जानकारी दी गयी।
उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति को हार्ट अटैक, या दुर्घटना हो जाती है तो उनको क्या करना चाहिए इसके विषय में जानकारी दिया गया एसएसबी द्वारा सीपीआर का प्रैक्टिकल कर ट्रेनिंग दिया गया कि, कैसे दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति के जान किस प्रकार बचाया जाता है उसमे सीपीआर को महत्वपूर्ण बताया गया उनके अनुसार सीपीआर अगर सही समय पर किया गया तो जान बचाई जा सकता है।
प्रधानाचार्य बृजेश कुमार ने एस एस बी को धन्यवाद दिया एवं बताया कि आज के समय में दुर्घटना एवं हार्ट की समस्या आम हो गई है इसलिए सबको जागरूक होना चाहिए।यह कार्यक्रम सम्पन्न कराने में सभी शिक्षक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे शिक्षक रामप्रकाश, रामबाबू, सरोजनी, प्रियंका, आशा, रिंका चौधरी, रामदुलारी, मधु सिंह, अकाउंटेंट लखपति सिंह, रामसिंह इत्यादि सभी बालिकाएं मौजूद रही।






_page-0001.jpg)
























Comments