वन विभाग‌ ने लकड़कट्टों को मय आरा, कुल्हाड़ी सहित किया गया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी , 187

पलियाकलां लखीमपुर खीरी। की अति संवेदनशील बेलरायां वन रेंज में वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा हेतु विशेष सतर्कता एवं दिन-रात्रि की नियमित पेट्रोलिंग को धता बताते हुये अपराधी वनकटान की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और वन विभाग अपनी झूठी वाहवाही बटोर कर वन संरक्षण का ढिंढोरा पीट रहा है।
 गत दिनों मझगई क्षेत्र में ट्रैकों पकड़ी गई लकड़ी के मामले में अपराध की तह तक न पहुंचने वाले वन विभाग ने खूब वाहवाही बटोरते हुए एक जनप्रतिनिधि के सिर पर ढिंढोरा पीटने का कुचक्र रचकर अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर ली और मुख्य आरोपियों तक न पहुंच कर हवा में‌ फर्जी खुलासा कर दिया। 

 वही गत दिवस फिर एक खुलासा करने की बात कहते हुए ‌ कुछ लोगों को पकड़ कर जेल भेजने की बात कही है बिलरायां वन विभाग द्वारा बताया‌गया कि पकड़े गये लोग लकड़ी काटने के बाद काटे गये पेंडों बाहर नहीं ले जा सके तथा लकड़ी ले जाने का प्रयास करते हुए आहट मिलने पर सजग हुए वनकर्मी, टार्च की रोशनी में देखने का प्रयास करने पर वन अपराधियों द्वारा की गई कई राउण्ड फायरिंग के बाद अपराधियों को पकड़ लिया गया दुधवा वनकर्मियों की जवाबी कार्यवाही से वन अपराधी लकड़ी, साइकिल, आरा, कुल्हाड़ी छोड़कर भागने हेतु हुए विवश।

     प्रकरण में भागते समय 03 अभियुक्तों को पकडा कर गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमे समीम पुत्र बुद्धा (35) अल्ताफ पुत्र मेंहदी हसन (34). अलीम पुत्र बुद्धा (50) समस्त निवासीगण ग्राम-कुशाही, थाना-तिकुनिया, जिला-खीरी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए जिला कारागार में निरुद्ध कराए जाने हेतु कार्यवाही की गई।

Related Articles

Comments

Back to Top