सीएचसी फरधान को मिला कायाकल्प अवार्ड, 74.60 अंक प्राप्त कर दर्ज की उपलब्धि

लखीमपुर खीरी , 158

लखीमपुर खीरी। ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा इकाइयों में किए गए कायाकल्प मूल्यांकन (इंटरनल, पीयर एवं एक्सटर्नल असेसमेंट) में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता के अनुसार, सीएचसी फरधान ने 74.60 अंक प्राप्त कर कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित होकर जनपद का नाम रोशन किया है। बुधवार को उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित बाजपेई को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया और पूरी टीम को बधाई दी। इस दौरान एसीएमओ डॉ आरएम गुप्ता व डीपीएम अनिल यादव भी मौजूद रहे।

सीएमओ डॉ. गुप्ता ने बताया कि कायाकल्प कार्यक्रम के तीन चरणों में किए गए मूल्यांकन के अंतर्गत सीएचसी फरधान ने इंटरनल, पीयर और एक्सटर्नल असेसमेंट में बेहतर अंक हासिल किए। प्राप्त अंकों के आधार पर सीएचसी फरधान को कायाकल्प अवार्ड हेतु चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरे स्वास्थ्य विभाग की टीमवर्क और समर्पण का परिणाम है, जिससे मरीजों को बेहतर सेवाएं मिल रही हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top