पलिया के शारदा तट पर धूमधाम से मनेगी देव दीपावली

लखीमपुर खीरी , 177

 28 अक्टूबर को पहुंचेगा भगवती का डोला, हो महाचंडी यज्ञ व कल्पवास

        पलिया कलां‌ लखीमपुर खीरी।कार्तिक पूर्णिमा को  हजारों दीपकों से जगमगायेगी शारदा , होगा विशाल भंडारा।शारदा नदी तट पर आगामी 28 अक्टूबर से 5 नवंबर तक महाचंडी यज्ञ, कल्पवास एवं देव दीपावली का कार्यक्रम पुरी भव्यता के साथ आयोजित होगा। इसकी सभी तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं।
   नगर के प्रमुख आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा संस्थान पर कुल उपासक आचार्य गोविंद माधव मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार आगामी 28 अक्टूबर को संस्थान के मंदिर से पूरे गाजे- बाजे के साथ देवी जी का डोला उठकर शारदा तट पर पहुंचेगा। जहां स्थान पूजन ,देव पूजन एवं ध्वज स्थापन के उपरांत देवी जी के प्रतिरूप को स्थापित कर 101श्रद्धालु महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। दूसरे दिन बेदी पूजन व मंडप प्रवेश तथा तीसरे दिन अरणि मंथन द्वारा अग्नि प्राकट्य कर यज्ञ प्रारंभ होगा। जिसे संस्थान के विद्वान आचार्यों द्वारा संपन्न कराया जाएगा। साथ ही कल्पवास एवं नित्य सायं शारदा जी की आरती व देव दीपावली का आयोजन होगा। समूचे शारदा पुल व यज्ञ मंडप आदि को रंग बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया जाएगा । 5 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के दिन हजारों दीप एक साथ प्रज्वलित कर भव्य आतिशबाजी व भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

Related Articles

Comments

Back to Top