डीएम ने अपनी देखरेख में कराई क्रॉप कटिंग, किसानों से सीधा संवाद कर जानी समस्याएं
लखीमपुर खीरी Oct 16, 2025 at 04:36 PM , 175रंगीलानगर के किसान राममूर्ति के खेत में डीएम की निगरानी में हुई गेहूं की वैज्ञानिक कटाई
*सीसीई एग्री एप से हुई प्रक्रिया, 43.3 वर्ग मीटर में मिली 11.770 किग्रा फसल*
लखीमपुर खीरी, 15 अक्टूबर। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें सरकार की योजनाओं का पूर्ण लाभ दिलाने की दिशा में लखीमपुर खीरी प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में बुधवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्रशिक्षु आईएएस मनीषा धार्वे के साथ तहसील व विकासखंड लखीमपुर की ग्राम पंचायत रंगीलानगर का दौरा किया और पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत एक खेत में स्वयं की देखरेख में क्रॉप कटिंग कराई। यह निरीक्षण न केवल किसानों को योजना का वास्तविक लाभ देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था, बल्कि इससे प्रशासन की पारदर्शिता और तकनीकी सटीकता को भी बल मिला।
इस अवसर पर डीएम ने किसान राममूर्ति पुत्र छेदीलाल के खेत में पहुंचकर न केवल वैज्ञानिक पद्धति से धान की फसल कटवाई, बल्कि कृषक से सीधी बातचीत कर खेतीबाड़ी से जुड़ी जमीनी समस्याओं को भी समझा। धान की उत्पादकता का आंकलन करने के उद्देश्य से डीएम ने खेत में 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का 10-10-10 मीटर का समबाहु त्रिभुज प्लॉट चिन्हित कराया। इसके पश्चात सीसीई एग्री एप के माध्यम से क्रॉप कटिंग की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। कटाई के उपरांत उपज का वजन कर, आवश्यक आंकड़े संकलित किए गए, ताकि किसानों को वास्तविक उपज के अनुसार मुआवजा दिलाया जा सके। इसमें 11.770 किलोग्राम फसल प्राप्त हुई।
किसानों से बातचीत के दौरान डीएम ने पराली जलाने के दुष्परिणाम भी समझाए और अपील की कि किसान पराली न जलाएं, बल्कि उसे खेतों में मिट्टी सुधार के लिए उपयोग करें।
इस दौरान अपर सांख्यिकी अधिकारी लखनऊ मंडल हर्षित मिश्रा, प्रभारी तहसीलदार सुनील कुमार, बीमा कंपनी के जिला समन्वयक आशीष अवस्थी ने पूरे क्रॉप कटिंग अभ्यास की बारीकी से निगरानी की और जरूरी तकनीकी सहयोग प्रदान किया।






_page-0001.jpg)
























Comments