मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में हुआ छात्रा का चयन

लखीमपुर खीरी , 120

लखीमपुर खीरी। धौरहरा इलाके के पब्लिक इंटर कालेज में अध्यनरत छात्रा का चयन मण्डलीय खेलकूद प्रतियोगिता में होने से विद्यालय स्टाफ के साथ क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के पब्लिक इंटर कालेज में अध्यनरत कक्षा 11 की छात्रा प्रीती पुत्री श्यामलाल निवासी ग्राम सरैया टेडिया का चयन मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चयन होने से विद्यालय प्रबंधन के साथ साथ क्षेत्र में खुशी का माहौल बना। ज्ञात हो कि मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के इतिहास में पहली बार किसी छात्र का चयन हुआ है। ज्ञात हो इसके पहले प्रीती ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेकर 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर चुकी हैं।अब पुनः मण्डल स्तर की प्रतियोगिता में प्रीती का चयन होने से विद्यालय प्रबंधन गदगद दिखाई दे रहा है। बुधवार सुबह प्रीती को जिला मुख्यालय से उन्नाव प्रतियोगिता स्थल पर जिम्मेदार ले जाएंगे।मण्डलीय प्रतियोगिता 15 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक उन्नाव में आयोजित होगी।इस मौके पर शिक्षक विपिन कुमार श्रीवास्तव, सुरेन्द्र कुमार मौर्य,महेश,शुभम कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राजमोहन कनौजिया सहित स्टाफ प्रीती को बधाई दे रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top