सुन्दरवल कस्बे में चल रहा बिना मान्यता कॉलेज

लखीमपुर खीरी , 174

(हरिशंकर मिश्र)

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश की सरकार शिक्षा व्यवस्था को ठीक करने के लिए दिशा निर्देश देती रहती है लेकिन इनके अधिकारी गांव के बच्चों का भविष्य सुधारने के नाम पर फर्जी स्कूल चलवा रहे हैं जिस कारण कक्षा 5 की मान्यता लेकर कई स्कूल इंटर तक चलाएं जा रहे हैं खंड शिक्षा अधिकारी जानते हुए भी कोई कार्यवाही नहीं करते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक फूलबेहड़ में चल रहे इन स्कूलों को कार्यवाही के नाम पर नोटिस देते हैं नोटिस पा करके फर्जी स्कूल चलाने वाले खंड शिक्षा अधिकारी के सामने नत मस्तक होकर के सांठ गांठ कर खुलेआम अपना स्कूल चलाते रहते हैं इस तरह से यह स्कूल गांव गरीब के बच्चे का भविष्य सुधारने के बजाए बिगाड़ने में लगे हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुंदरवल निवासी इंद्रपाल विश्वकर्मा गुरु नानक इंटर कॉलेज लखीमपुर में शिक्षक के पद पर तैनात हैं इन्होंने ब्लॉक फूलबेहड़ के गांव सुंदरवल में कक्षा 5 की मान्यता की आड़ में इंटर तक उनके परिवार के लोग स्कूल चलाकर सरकार को चुनौती दे रहे हैं। जब एक इंटर कॉलेज का इंटर कॉलेज का अध्यापक ऐसे भ्रष्टाचार करेगा तो सामान्य लोगों को क्या कहा जाए। उनके व परिवार द्वारा कस्बा सुंदरवल में एसपीएचएल मेमोरियल स्कूल की कक्षा 5 की मान्यता लेकर इंटर तक स्कूल इनका बेटा ही चलता है। बताया जाता है कि इस विद्यालय की  मान्यता दिलाने में जिन लोगों की अंक तालिकाएं लगी है वह शिक्षक भी इस विद्यालय में नहीं पढ़ाते हैं जो शिक्षक पढ़ाते हैं वह अनट्रेंड है उनको वेतन मात्र 3 हजार रुपए दिया जा रहा है जो छात्र अच्छे से 12 तक पढ़ रहे हैं उनका नाम किस स्कूल में किस कॉलेज में दर्ज है यह तो निष्पक्षता से की गई जांच में ही पता चलेगा। गांव के लोग बताते हैं कि इस विद्यालय को खंड शिक्षा अधिकारी फूलबेहड़ में द्वारा कई बार नोटिस दी गई जिसे पाने के बाद जब स्कूल चलाने वाला मास्टरमाइंड उनके पास जाता है तब कार्यवाही के बजाय सेटलमेंट हो जाता है। इस तरीके से तमाम स्कूल बीआरसी फूलबेहड़ की कृपा से चारों तरफ कुकुरमुत्ता की तरह चल रहे हैं शिक्षा विभाग के अफसर कमाऊ पूत होने के कारण इन स्कूल चलाने वालों मेहरबान रहते हैं लेकिन यहां पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य पर संकट गहराता जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top