पोलिंग बूथ बनाए जाने के लिए पत्र दिया
लखीमपुर खीरी Oct 14, 2025 at 06:25 PM , 133लखीमपुर खीरी। धौरहरा विकास खंण्ड के एक गांव निवासी ग्रामीणों द्वारा सोमवार को तहसील मुख्यालय में एसडीएम धौरहरा को ज्ञापन सौंपकर आगामी प्रधानी चुनाव के लिए अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय में पोलिंग बूथ बनाऐ जाने के लिए शिकायती पत्र सौंपा।
पत्र के मुताबिक विकास खंण्ड धौरहरा की ग्राम पंचायत जुगुनूपुर के मजरा नरैनाबाबा के ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि को ज्ञापन सौंपकर कहा कि हमारे गांव में करीब 1800 मतदाता हैं।पूर्व में हम लोगो का मतदान केंद्र जुगुनूपुर के सविलियन विद्यालय था जहां मतदान के दौरान जुगुनूपुर के दूसरे समुदाय के लोगो द्वारा किसी न किसी प्रकार से मतदान के दिन खासकर महिलाओं को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मताधिकार से वंचित होना पड़ता है जिससे निष्पक्ष मतदान में बाधा उत्पन्न होती रही है।
एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि ने बताया कि ग्रामीणों का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ लेकिन शासन से मतदान केंद्र बदलने की रिपोर्ट नवम्बर में मांगे जाने पर जांच कर रिपोर्ट भेजी जाएगी।






_page-0001.jpg)
























Comments