मुकदमा दर्ज एक गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी Oct 13, 2025 at 06:40 PM , 277धौरहरा खीरी। रविवार शाम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गोलीबारी में घायल अन्नू तिवारी की मां की तहरीर पर पुलिस ने बीती देर रात दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव करौहा में रविवार शाम लगभग 5 बजे के आसपास हर्षित तिवारी ने उक्त गांव निवासी अन्नू तिवारी को पुरानी रंजिश के चलते गोली मार दी। मां विमला की तहरीर पर पुलिस ने देर रात दो लोग हर्षित तिवारी व राजेश तिवारी के खिलाफ 109 (1) बीएनएस की धारा में केस दर्ज करते हुए सोमवार अल सुबह रेहुआ धौरहरा रोड से 315 बोर के अवैध असलहा व एक कारतूस के साथ हर्षित को दबोचकर आवश्यक कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
सूत्रों के मुताबिक गोली कांण्ड में घायल हुए अन्नू तिवारी का इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा है और हालत ख़तरे से बाहर बताई जा रही है।गिरफ्तार टीम में शामिल अपराध निरीक्षक गंगा प्रसाद यादव,उप निरीक्षक विनोद द्विवेदी,सिपाही रविन्द्र व कपिल कुमार रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments