10 वर्षीय मासूम की डूबकर मौत

लखीमपुर खीरी , 235

धौरहरा खीरी। विकासखंड ईसानगर के गांव चंद्ररासाकलां मजरा गड़रियापुरवा निवासी रामू पुत्र सोबरन गड्ढे में भरे पानी में डूबकर मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 वर्षीय रामू शनिवार दोपहर लगभग एक बजे बजे अपने घर से लकड़ियों की तलाश में खेतों की तरफ गया हुआ था।जहां पर खोदान में भरे पानी में नहाने के लिए उतरा पानी गहरा होने से डूबकर मासूम की मौत हो गई। 
विकासखंड ईसानगर की ग्राम पंचायत चंद्ररासाकलां के मजरा गडरिया पुरवा निवासी रामू (10 ) पुत्र सोबरन की खोदान में भरे पानी में डूबकर मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक रामू जब देर तक वापस न आने पर घर वालों को चिंता हुई। घर के सदस्यों द्वारा रामू को खोजने हेतु निकले,काफी तलाश के बाद खदान के जल भराव में रामू को डूबा देखा।परिजनों ने ईसानगर पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top