हरी शंकरी वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा बैठक में पौधों के संरक्षण पर दिया जोर
लखीमपुर खीरी Oct 13, 2025 at 06:38 PM , 109लखीमपुर खीरी।हरी शंकरी वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा बैठक में लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं देखभाल सहित 'एक जनपद एक नदी', मंगल परिवार और स्वदेशी अभियान पर चर्चा की गई।साथ ही इस अभियान की अदभुत सफलता में समाज सेवियों एवं जनपदीय प्रशासन के जुड़ाव और सहयोग की सराहना कर सभी से निज जीवन में प्रति दिवस किसी भी सेवा कार्य को करते रहने का आह्वान किया गया।नगर पालिका परिषद लखीमपुर सभागार में समाजसेवी साहित्यकार एवं हरी शंकरी वृक्षारोपण अभियान के जिला सहसंयोजक राम मोहन गुप्त के संचालन, मानवेंद्र सिंह संजय की अध्यक्षता में आयोजित की गई लोक भारती की बैठक में अभ्यागतों के स्वागत और परिचय के उपरांत जिला संयोजक अतुल रस्तोगी द्वारा लोक भारती के परिचय, कार्य पद्धति, कार्य वृत्ति से सदन को परिचित कराया गया। मुख्य अतिथि डॉ इरा श्रीवास्तव अध्यक्ष नगर पालिका परिषद लखीमपुर द्वारा निज उद्बोधन में लोक भारती के कार्यों और हरी शंकरी पौधारोपण अभियान के सफल संयोजन के लिए बधाई देते हुए एक जनपद एक नदी अभियान की सफलता और संयोजन हित अपने भरपूर सहयोग और जुड़ाव हुए आश्वस्त किया गया।विशिष्ट अतिथि डा राम नरेश जी ने कहा कि केवल सरकारों पर निर्भरता कभी भी सफलता का पर्याय नहीं होती अपितु हमारी सकारात्मक सोच और सामूहिक जुड़ाव हर कार्य में सुफलदाई रहे हैं और इनके अनेकानेक सफलतम उदाहरण हैं। सुमन श्रीवास्तव के अनुसार लोगों को पता चला हरी शंकरी क्या है और इसकी उपयोगिता क्या है' तो प्रतिमा सिंह ने कहा कि 'जीवन दाई है हरी शंकरी अभियान, इसका विस्तार और संरक्षण'। हरी शंकरी वृक्षारोपण अभियान के जिला संयोजक एवं सभाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह संजय के आभार प्रदर्शन एवं कल्याण मंत्र के साथ बैठक का स्थगन हुआ। इस अवसर पर डा इरा श्रीवास्तव, डा राम नरेश जी, मुरलीधर वर्मा, अतुल रस्तोगी, मानवेंद्र सिंह संजय, राम मोहन गुप्त, विश्वनाथ सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि फूल बेहड़, मयूरी नागर, सीमा गुप्ता, पूजा सिंह चौहान, अशोक तोलानी, शिवम राठौर, बृजेश सिंह, निरंजन सिंह नामधारी, डा सचेंद्र वर्मा ,जय प्रकाश वर्मा, मधुलिका त्रिपाठी, कुमकुम गुप्ता,पूनम गुप्ता, प्रतिमा सिंह, सोनिया दीक्षित, जय प्रकाश, जय प्रकाश वर्मा आदि उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments